सारठ : प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

सारठ प्रखंड की कचुवाबांक पंचायत के ढोड़ोडूमर गांव में अनुष्ठान

सारठ बाजार. प्रखंड की कचुवाबांक पंचायत स्थित ढोड़ोडूमर गांव में मंगलवार को नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर मंगलवार को भव्य एवं आकर्षक कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर प्रांगण से 251 कुमारी कन्याएं एवं महिलाएं कलश लेकर ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण करती हुई गांव स्थित बड़े तालाब तक पहुंचीं. वहां आचार्य एवं उनके सहयोगियों ने यजमान सुबल पोद्दार एवं प्रभु यादव सपत्नीक को विधिवत पूजा-अर्चना कराई और देवी-देवताओं का आह्वान करते हुए कलश में जल भरवाया. इसके बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी. यात्रा के दौरान ग्रामीण युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारे लगाये, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. मंदिर परिसर पहुंचने पर पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर का शुद्धिकरण किया गया और तीन दिवसीय अनुष्ठान एवं पूजा-पाठ की विधिवत शुरुआत की गयी. बताया गया कि इस आयोजन के दौरान अगले तीन दिनों तक पूजा-पाठ के साथ-साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के सफल संचालन में जयराम पोद्दार, जितेंद्र पोद्दार, बिनोद यादव, रंजीत यादव, मुरारी यादव, मुकेश यादव, गौरव कुमार, अमित कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramakant mishra

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >