विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अर्पित किये श्रद्धासुमन

साहित्यकार अज्ञेय की जयंती व गोविंद वल्लभ पंत स्मृति दिवस पर किया गया याद

मधुपुर. शहर के भेड़वा नावाडीह स्थित राहुल अध्ययन केन्द्र में प्रसिद्ध साहित्यकार अज्ञेय की जयंती व महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतरत्न गोविंद वल्लभ पंत स्मृति दिवस पर याद किया गया. उपस्थित लोगों ने दोनों विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर धनंजय प्रसाद ने कहा कि सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, कथाकार, संपादक व अध्यापक थे. उन्होंने अपनी प्रयोगधर्मिता, गहन चिंतन व आधुनिक साहित्यिक दृष्टिकोण से साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया. क्रांतिकारी सोच के थे और भगतसिंह के संपर्क में आये और छह वर्षों तक जेल में भी रहे. उन्होंने सैनिक व विशाल, पत्र के संपादक मंडल में काम किया. प्रतीक, साप्ताहिक दिनमान नवभारत टाइम्स के संपादक रहे. उनकी दर्जनों महत्वपूर्ण कृतियां हैं. उन्हें साहित्य अकादमी व ज्ञानपीठ सम्मान से नवाजा गया. उन्होंने कहा कि गोविंदा वल्लभ पंत भारतरत्न व महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक कुशल प्रशासक व दूरदर्शी राजनेता थे. वे उत्तर प्रदेश के पहला मुख्यमंत्री व देश के दूसरा गृहमंत्री रहे. मौके पर अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >