देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिलजोरी में बुधवार को बजरंगबली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा हनुमान मंदिर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होकर अजय नदी घाट तक पहुंची. घाट पर पंडित निरंजन झा एवं अनमोल झा ने विधि-विधानपूर्वक कलश में जल भरवाया. कलश में जल भरने के उपरांत सभी श्रद्धालु पुनः बजरंगबली मंदिर लौटे. इस अवसर पर 24 घंटे का हरिनाम संकीर्तन भी आयोजित किया गया है. पूरे आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. यजमान सनातन पासवान एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता देवी के साथ समाजसेवी ओम प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.
प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा
देवीपुर के तिलजोरी हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित
