मधुपुर. पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम तीन टोटो और एक बाइक को जब्त किया. बताया गया कि इंस्पेक्टर इंचार्ज सह मधुपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सीताराम डालमिया रोड पर यह कार्रवाई की गयी और सभी वाहनों को थाना लाया गया. बताया जाता है कि मुख्य सड़क के आसपास अतिक्रमण कर टोटो खड़े किए जाने से आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया. इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रशासन की इस पहल में सभी का सहयोग जरूरी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. वन-वे नियम का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई होगी. उल्लेखनीय है कि हाल ही में एसडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी और नगर परिषद को लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे. इसी के तहत पुलिस अभियान चला रही है.
पुलिस ने तीन टोटो व एक बाइक किया जब्त
मधुपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हुई सख्त कार्रवाई
