हनुमान जयंती पर सुंदरकांड समिति ने किया अखंड रामायण पाठ

मधुपुर के भगत सिंह चौक स्थित राम मंदिर ठाकुरबाड़ी में धार्मिक आयोजन

मधुपुर. शहर के भगत सिंह चौक स्थित राम मंदिर ठाकुरबाड़ी में शनिवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में मारवाड़ी सुंदरकांड समिति के तत्वावधान में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया. साथ ही हनुमान जी के जन्मोत्सव केक काटकर धूमधाम के साथ मनाया गया. समिति की अध्यक्ष अनु बथवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी हमारी समिति हनुमान जयंती को मना रही है. इस अवसर में पुरोहित द्वारा सुंदरकांड का पाठ कराया जा रहा है. इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. पुरोहित के सुंदरकांड के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. श्रद्धालुओं के बीच लड्डू, मिठाई, केक, चॉकलेट सहित प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर सुंदरकांड समिति के दर्जनों महिला मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >