मेयर रवि राउत बने ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ मेयर के राष्ट्रीय सचिव

मेयर रवि कुमार राउत ने देवघर का मान बढ़ाया है. वह ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ मेयर के राष्ट्रीय सचिव बनाये गये हैं. निगम के पार्षदों व गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है.

संवाददाता, देवघर. मेयर रवि कुमार राउत ने देवघर का मान बढ़ाया है. वह ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ मेयर के राष्ट्रीय सचिव बनाये गये हैं. काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लेटर जारी कर देवघर के मेयर को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है. इससे देवघर के लोगों में खुशी की लहर है. इस संबंध में मेयर रवि कुमार राउत ने बताया कि ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ मेयर देश का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संगठन है. इसमें देश के अधिकांश नगर निगमों के मेयर जुड़े हुए हैं. यह संगठन शहरी विकास, स्थानीय स्वशासन के सुदृढ़ीकरण और नगर निकायों की नीतियों में सुधार के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करती है. इसमें सचिव जैसे महत्वपूर्ण मिलने से खुशी मिली है. यह पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है. यह सम्मान बाबा नगरी लोगों के नाम हैं. अब देवघर नगर निगम में जनहित के कार्यों और शहरी विकास की योजनाओं को राष्ट्रीय पटल पर रखकर नई गति प्रदान की जायेगी. उन्हें देवघर नगर निगम के डिप्टी मेयर टिप चटर्जी, पार्षद प्रदीप चौधरी, शैलजा देवी, रूबी कुमारी, मृत्युंजय कुमार राउत, मंजू देवी, किरण देवी, अमरेश ज्योति आदि दो दर्जन से अधिक पार्षदों, जेएमएम नेता सुरेश साह, राहुल चंद्रवंशी आदि ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinkar jyoti

दिनकर ज्योति प्रभात खबर देवघर में सिटी रिपोर्टर हूं. मेरे पास हिंदी पत्रकारिता का 20 साल का अनुभव है. मैंने 2006 में हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. देवघर प्रभात खबर में शुरू से रिपोर्टिंग कर रहा हूं. 2006 में स्ट्रींगर से प्रभात खबर में काम शुरू किया हूं. 2010 में स्टाॅफर बन कर काम कर रहा हूं. मुझे जनता से जुड़े न्यूज में काम करने में मन लगता है. मैं बाबा मंदिर से रिपोर्टिंग शुरू कर अध्यात्मिक, सामाजिक संगठन, खेल की रिपोर्टिंग करते हुए 2009 से लगातार नगर निगम से रिपोर्टिंग कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >