Ration Card News: झारखंड में राशन कार्ड बनना बंद, 89000 आवेदन पेंडिंग, जरूरतमंद लोग परेशान
Ration Card News: झारखंड में राशन कार्ड बनना बंद हो गया है. 89 हजार आवेदन अलग-अलग स्तर पर पेंडिंग है. इसकी वजह से जरूरतमंद लोग परेशान हैं. झारखंड सरकार ने ग्रीन कार्ड के जरिये 20 लाख लोगों को जोड़ने के लिए राज्य खाद्य सुरक्षा योजना शुरू की थी, जिसके बाद इतने लोगों को लाभ मिलना शुरू भी हो गया. वहीं, बढ़ते आवेदनों को देखते हुए विभागीय मंत्री ने 5 लाख और लोगों को जोड़ा.
Table of Contents
Ration Card News| देवघर, संजीव मिश्रा : राशन कार्ड की आस में जिला आपूर्ति कार्यालय के बाहर जरूरतमंदों की भीड़ बढ़ने लगी है. राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाखों लोगों को लाभ देने का वादा करने वाली सरकार के सामने अब वैकेंसी की कमी ने नयी चुनौती खड़ी कर दी है. देवघर में 15 हजार नये राशन कार्ड जारी कर 50 हजार लोगों को राहत देने के बाद वैकेंसी फुल होने से प्रक्रिया ठप हो गयी है. नये राशन कार्ड बनने बंद हो गये हैं. राज्यभर में 89 हजार आवेदन पेंडिंग हैं. 44 हजार से अधिक आवेदन बीएसओ और 45 हजार डीएसओ की लॉगिन में लंबित हैं.
20 लाख लोगों को ग्रीन कार्ड से जोड़ने की थी योजना
दरअसल, झारखंड सरकार ने ग्रीन कार्ड के जरिये 20 लाख लोगों को जोड़ने के लिए राज्य खाद्य सुरक्षा योजना शुरू की थी, जिसके बाद इतने लोगों को लाभ मिलना शुरू भी हो गया. वहीं, बढ़ते आवेदनों को देखते हुए विभागीय मंत्री ने 5 लाख और लोगों को जोड़ा. वर्तमान में राज्य भर में बीएसओ लॉगिन में 44 हजार से अधिक आवेदन पेंडिंग हैं, जबकि डीएसओ लॉगिन में भी करीब 45 हजार आवेदन लंबित पड़े हैं. बिना नयी वैकेंसी के इन आवेदनों पर राशन कार्ड जारी करना संभव नहीं दिख रहा है.
वैकेंसी बढ़ाकर पेंडिंग आवेदनों का निबटारा करने की मांग
जरूरतमंदों का कहना है कि सरकार को जल्द वैकेंसी बढ़ाकर पेंडिंग आवेदनों का निबटारा करना चाहिए, ताकि उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल सके. जिला आपूर्ति कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, वैकेंसी की कमी के कारण आवेदन प्रक्रिया ठप है. लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. विभागीय स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाने से जरूरतमंद लोगों में निराशा बढ़ रही है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Ration Card : झारखंड में जिलावार पेंडिंग आवेदन
| जिला का नाम | बीएसओ लॉगिन | डीएसओ लॉगिन |
| बोकारो | 2186 | 3820 |
| चतरा | 705 | 605 |
| देवघर | 2721 | 1557 |
| धनबाद | 7167 | 5919 |
| दुमका | 792 | 946 |
| पूर्वी सिंहभूम | 526 | 2609 |
| गढ़वा | 2930 | 1809 |
| गिरिडीह | 5281 | 8279 |
| गोड्डा | 817 | 3713 |
| गुमला | 601 | 1352 |
| हजारीबाग | 3154 | 1233 |
| जामताड़ा | 1667 | 481 |
| खूंटी | 116 | 118 |
| कोडरमा | 2305 | 3296 |
| लातेहार | 382 | 162 |
| लोहरदग्गा | 716 | 527 |
| पाकुड़ | 2026 | 987 |
| पलामू | 633 | 1371 |
| रामगढ़ | 3222 | 882 |
| रांची | 2483 | 3504 |
| साहिबगंज | 2171 | 834 |
| सरायकेला खरसावां | 445 | 193 |
| सिमडेगा | 437 | 148 |
| पश्चिमी सिंहभूम | 796 | 329 |
| कुल | 44,315 | 44,668 |
हमने जो कहा था, वह किया. वैकेंसी दिये और लोगों को लाभ मिला. अब जितने भी आवेदन पेंडिंग हैं, समीक्षा की जायेगी. उसके बाद देखा जायेगा कि जितने लाभुकों को राशन कार्ड मिला, वे सही हैं या नहीं. वैसे संपन्न लोगों को भी चिह्नित करने के निर्देश दिये गये हैं, जो राशन कार्ड लेकर गरीबों का हक मार रहे हैं. लोग इंतजार करें, समीक्षा के बाद उचित निर्णय लेकर निर्देश दिया जायेगा.
डॉ इरफान अंसारी, खाद्य आपूर्ति मंत्री, झारखंड सरकार
इसे भी पढ़ें
झारखंड को 3063 करोड़ की कोडरमा-बरकाकाना मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट की सौगात, देश को होंगे इतने फायदे
Hazaribagh News: चरही के चिंतपूर्णी स्टील फैक्ट्री की भट्ठी में ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
झारखंड के सभी मतदान केंद्रों एवं उनके क्षेत्र की होगी जियो फेंसिंग, होंगे कई फायदे
Kal Ka Mausam: 12 जून को झारखंड के 20 जिलों में आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट
