Deoghar news : रामपुर छठ घाट समिति ने की जल्द तालाब की सफाई कराने की मांग, पसरी है गंदगी

रामपुर छठ पूजा समिति ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर तालाब की सफाई, लाइट की व्यवस्था मुहैया कराने की अपील की है. सदस्यों ने बताया की तालाब में सफाई अभियान नहीं चलाया गया है.

संवाददाता, देवघर. रामपुर तालाब के घाटों में गंदगी पसरी हुई है. रामपुर छठ पूजा समिति ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर तालाब की सफाई, लाइट की व्यवस्था मुहैया कराने की अपील की है. इसके बावजूद तालाब में सफाई अभियान नहीं चलाया गया है. इससे समिति के लोगों में निगम के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है. समिति के प्रदीप कुमार ने बताया कि रामपुर तालाब में 2005 से छठव्रती आ रहे हैं. इस बार निगम की ओर से धीमी गति से काम किया जा रहा है. निगम के कर्मियों की ओर से एक दिन आकर घास की सफाई की गयी और झाड़ियां को काटकर तालाब के किनारे रख दिया गया है. रामपुर तालाब की सफाई नहीं की गयी है. समय बहुत कम है. नगर आयुक्त को शिकायत करने के बाद बुधवार को निगम की टीम देख कर गयी है. इसके बावूजद छठ घाट से कचरे का उठाव नहीं किया गया है. बताया कि रामपुर तालाब में छठ पूजा में बड़ी संख्या में छठव्रती भगवान भाष्कर को अर्घ्य देती हैं. छठ पूजा के दिन रामपुर तालाब में पुनसिया, खोपरोडीह, रामपुर, बैद्यनाथपुर, बिलासी आदि जगहों से सैंकड़ों की संख्या में व्रती जुटती हैं. भक्तों की सुविधा के लिए रामपुर छठ पूजा समिति सुविधानुसार मदद करती है. घाट पर शिविर लगाकर पूजा सामग्री का भी वितरण किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinkar jyoti

दिनकर ज्योति प्रभात खबर देवघर में सिटी रिपोर्टर हूं. मेरे पास हिंदी पत्रकारिता का 20 साल का अनुभव है. मैंने 2006 में हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. देवघर प्रभात खबर में शुरू से रिपोर्टिंग कर रहा हूं. 2006 में स्ट्रींगर से प्रभात खबर में काम शुरू किया हूं. 2010 में स्टाॅफर बन कर काम कर रहा हूं. मुझे जनता से जुड़े न्यूज में काम करने में मन लगता है. मैं बाबा मंदिर से रिपोर्टिंग शुरू कर अध्यात्मिक, सामाजिक संगठन, खेल की रिपोर्टिंग करते हुए 2009 से लगातार नगर निगम से रिपोर्टिंग कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >