ट्रेन से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही केन बियर रेल पुलिस ने की जब्त

हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में रेल पुलिस ने की कार्रवाई

मधुपुर. हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी कर बिहार ले जा रहे केन बियर रेल पुलिस ने बरामद किया है. रेल पुलिस ने बताया कि ट्रेन जब मधुपुर पहुंची तो सामान्य बोगी में जांच के दौरान एक सफेद रंग का थैला और एक काले रंग की पिट्ठू बैग लावारिस अवस्था में मिला. बैग व थैला खोलने पर 35 पीस केन बियर मिला जिसकी कुल अनुमानित राशि साढ़े तीन हजार है. वहीं, सियालदह जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन से एक ट्रॉली बैग भी रेल पुलिस को मिला है. रेल पुलिस ने इस मामला दर्ज करते छानबीन में जुट गयी है. हाइलार्ट्स: मिथिला एक्सप्रेस से तस्करी कर बिहार ले जा रहे केन बियर बरामद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >