सारवां. अधिक ज्येष्ठ मास पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड के राज राजेश्वरी दुर्गा मंदिर, बिशनपुर गहवर में दुर्गा मंदिर सेवा समिति द्वारा भक्ति भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इससे पूर्व समिति ने मां राजराजेश्वरी को खीर भोग अर्पित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना ”एक दंताय वक्र तुंडाय” से किया गया. इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह, मनोज रवानी, मदन सिंह आदि ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति देकर देर रात तक समा बांधा. हारमोनियम पर अमरेंद्र सिंह, नाल पर कपिलदेव, प्रकाश ने योगदान दिया. मौके पर डाॅ अजय कुमार सिंह, खनेश कुमार सिंह, हलधर वर्मा, राजेंद्र सिंह, टेंटू मोदी, गोविंद सिंह, गुरुदेव सिंह,प्यारेलाल सिंह, संतोष सिंह, कामदेव वर्मा मौजूद थे.
माता राजराजेश्वरी मंदिर में भक्ति भजनों पर झूमे श्रद्धालु
राजराजेश्वरी दुर्गा मंदिर में भक्ति रस की अनूठी छटा, भजन संध्या ने बांधा समां
