Deoghar News : जसीडीह स्टेशन पर नयी पार्किंग और सात स्टॉल बनाने का भेजा प्रस्ताव

जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए न्यू सर्कुलेटिंग एरिया में जल्द ही कई कार्य किये जायेंगे. इसके लिए जसीडीह के कॉमर्शियल विभाग की ओर से कई प्रस्ताव आसनसोल डिवीजन को भेजे गये हैं.

संवाददाता, देवघर : जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए न्यू सर्कुलेटिंग एरिया में जल्द ही कई कार्य किये जायेंगे. इसके लिए जसीडीह के कॉमर्शियल विभाग की ओर से कई प्रस्ताव आसनसोल डिवीजन को भेजे गये हैं. रेलवे से मिली जानकारी अनुसार, जसीडीह स्टेशन के न्यू सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों के लिए एक एटीएम काउंटर, परिसर में बने शेड में सात अलग- अलग फूड स्टॉल यूनिट तथा तीन पार्किंग बनाये जायेंगे. इसे लेकर प्रस्ताव भेजा गया है. रेलवे की ओर से इसके लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया की जायेगी. इसके बाद सात अलग- अलग फूड स्टॉल खोले जायेंगे, ताकि यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही खाद्य पदार्थ मिल सके. इसके अलावा एटीएम की सुविधा होने से न्यू सर्कुलेटिंग एरिया से यात्रियों को पैसे निकासी के लिए बाजार नहीं जाना पड़ेगा. वहीं यात्रियों को वहीं पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी. बता दें कि जसीडीह स्टेशन पर पहले से भी तीन पार्किंग बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajiv ranjan

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >