सीए में सफल होने पर हर्ष किये गये सम्मानित

महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सभागार में कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सभागार में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय स्तर पर 42वां स्थान प्राप्त करने वाले हर्ष मारोदिया को सम्मानित किया गया. वहीं, प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा, उप प्रधानाचार्य शिवनाथ झा व विद्यालय के पूर्व छात्र सुनील कुमार मंडल के द्वारा हर्ष मारोदिया को संयुक्त रूप से अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. मौके पर हर्ष मारोदिया ने बताया कि मेरी सफलता में विद्यालय का मार्गदर्शन व गुरुओं के आशीर्वाद का महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य का निर्धारण आवश्यक है. अपनी लगन और कठिन परिश्रम के बल पर बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. प्रधानाचार्य ने कहा कि हर्ष व सुनील की सफलता यह बताती है कि कोई विद्यार्थी साधारण नहीं होता, लगन और परिश्रम ही विद्यार्थी को असाधारण बनाता है. प्रत्येक विद्यार्थी में अद्भुत कार्य क्षमता होती है, बस उसे पहचानने की आवश्यकता है. इस अवसर पर विद्यालय के सचिव राजेश कुमार कोठारी व तेरापंथ ट्रस्ट के अधिकारी ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार तिवारी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >