समारोहपूर्वक मनायी गयी डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती

मधुपुर के डंगालपाड़ा स्थित गांधीनगर में कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. शहर के डंगालपाड़ा स्थित गांधीनगर में मंगलवार को डॉ आंबेडकर की 135वीं जयंती अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा के द्वारा समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ भीमराव आंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाब चंद ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का यह सपना था कि हमारे दलित समाज के बच्चे शिक्षित हो, साक्षर हो और संघर्ष के साथ अपने हक को प्राप्त करें. मौके पर भीमराम हाडी, दीपक कुमार हरी, मनोज कुमार हादी, राम प्रसाद हरी, ब्रह्मदेव हाडी, रामू हरी, श्यामू हरी, श्याम हरि, तरुण हरी, तुलसी हरी, करुहारी सरजू हाड़ी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >