Deoghar news : गांधी की पुण्यतिथि पर रामराज आश्रम में गूंजे सत्य-अहिंसा के स्वर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान को नमन करते हुए रामराज आश्रम में स्वयंसेवी संस्था की ओर से श्रद्धांजलि प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.

संवाददाता, देवघर. इतिहास के शोकाकुल दिवस 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान को नमन करते हुए रामराज आश्रम में स्वयंसेवी संस्था चेतना विकास की ओर से श्रद्धांजलि प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, मीडिया प्रतिनिधि, स्वयंसेवक व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए. सभा की शुरुआत बापू के प्रिय भजनों से हुई. चंदन ने अपने भजनों ने पूरे वातावरण को शांति, करुणा और आत्मचिंतन से भर दिया. इसके बाद उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. चेतना विकास के सचिव कुमार रंजन ने कहा कि यह कार्यक्रम गांधी जी के अद्वितीय बलिदान, सत्य और अहिंसा पर आधारित उनके अमर विचारों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार केवल इतिहास नहीं, बल्कि आज के समाज के लिये मार्गदर्शक हैं. वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज विभिन्न प्रकार की चुनौतियों से जूझ रहा है, तब सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक न्याय जैसे गांधीवादी आदर्श और भी प्रासंगिक हो गये हैं. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि बापू के विचारों को केवल स्मरण तक सीमित न रखकर, उन्हें अपने दैनिक जीवन और सामाजिक कार्यों में अपनाया जायेगा. प्रार्थना सभा का समापन दो मिनट के मौन और शांति प्रार्थना के साथ किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >