राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामाजिक सद्भाव बैठक संपन्न

मधुपुर के कुंडू बंगला स्थित संघ कार्यालय में कार्यक्रम

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला स्थित संघ कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के मुख्य वक्ता विभाग कार्यवाह अरुण झा ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में सामाजिक समरसता जरूरी है. उन्होंने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के लिए एक समरस समाज का होना अनिवार्य है. हम सभी को जाति, पंथ व भाषा के भेदों को भुलाकर एक हिंदू, एक समाज के भाव के साथ राष्ट्र की सेवा में संलग्न होना चाहिए. बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सद्भाव बढ़ाने के लिए अपने सुझाव साझा किया. कहा कि सद्भाव केवल एक विचार नहीं, बल्कि हमारे व्यवहार का हिस्सा होना चाहिए. बैठक के प्रमुख बिंदु में भेदभाव मुक्त समाज छुआछूत व ऊंच-नीच जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया गया. पारिवारिक मिलन समाज में परिवारों के बीच मेल जोल बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गयी. सेवा कार्य बस्तियों में शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार केंद्रों के माध्यम से सेवा कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया. मौके पर नगर संघ चालक ब्रह्मदेव मंडल, नगर कार्यवाह मुकेश कुमार, नगर कार्यकारिणी सभी कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका रही. कार्यक्रम का समापन सामूहिक भारत माता की आरती के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी स्वयंसेवकों और प्रबुद्ध नागरिकों ने समाज को एकजुट रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी विश्वास, प्रेम व समरसता के भाव को सुदृढ़ करना था. हाइलार्ट्स : समाज की एकता ही राष्ट्र की शक्ति : कार्यवाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >