चितरा. कोलियरी प्रक्षेत्र में शारदीय नवरात्र को तैयारी की जा रही है. सोमवार को विधिवत कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू हो जायेगी. चितरा क्षेत्र समेत आसपास के गांवों में भक्ति और उत्साह का खास माहौल दिखने लगा है. सुबह से ही श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के मंदिरों में पहुंचकर पूजा-पाठ कर रहे हैं. घर-घर में भी माता की चौकी सजायी गयी है और भक्त भक्ति-संगीत व मंत्रोच्चारण किया जा रहा है. मालूम हो कि चितरा कोलियरी के हाट तल्ला स्थित दुर्गा मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है. यहां कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जायेगी. श्रद्धालु आरती और दुर्गा पाठ में शामिल होंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पारंपरिक तरीके से पूजा कर रहे हैं. कई जगहों पर अखंड ज्योति प्रज्वलित की गयी है, जो नौ दिनों तक लगातार जलती रहेगी. चितरा के अलावा कुकराहा, तालझारी, पिपरासोल गांव में स्थित देवी दुर्गा मंदिर में भी कलश स्थापना के साथ पूजा अर्चना एवं पाठ आरंभ हो गया है. नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जायेगी. अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन व हवन का आयोजन होगा. वहीं, विजयादशमी के दिन क्षेत्र में भव्य जुलूस के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा. हाइलार्ट्स : पूजा-अर्चना, आरती व दुर्गा पाठ से क्षेत्र का माहौल रहेगा भक्तिमय
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
