Deoghar News : काल भैरव व बहुचरा माता मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

श्रीश्री 108 काल भैरव और बहुचरा माता के मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ कार्यक्रम शनिवार से शहर के बंधा स्थित पोखर के सामने श्री मंगलमुखी धाम में शुरू हुआ.

संवाददाता, देवघर : श्रीश्री 108 काल भैरव और बहुचरा माता के मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ कार्यक्रम शनिवार से शहर के बंधा स्थित पोखर के सामने श्री मंगलमुखी धाम में शुरू हुआ. इसका नेतृत्व किन्नर अखाड़ा की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी माता राजेश्वरी नंद गिरि (रोज मौसी) कर रही हैं. इस अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें काफी संख्या में किन्नर संत, महात्मा और शिष्य शामिल हुए. वे भगवद् भजनों के साथ पदयात्रा करते हुए शिवगंगा पहुंचे और वहां पर सभी ने पूजा अर्चना कर अपने-अपने कलशों में जल भरकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. कार्यक्रम के आयोजक श्रीमहंत अजीतनंद गिरि ने बताया कि कलश यात्रा में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर स्वामी गायत्री नंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी पवित्रानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी चारूलतानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी जगदंबानंद गिरि वैष्णवी, जूना अखाड़ा के स्वामी दिलीपनंद गिरि, नागा संन्यासी अजयनाथ व महावीर नाथ सहित अन्य लोग शामिल हुए. उन्होंने बताया कि रविवार को नगर भ्रमण कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शुरू होगा. सबसे आगे रथ पर भगवान अर्द्धनारीश्वर, किन्नर संतों की आराध्य मां बहुचरा सवार रहेंगी और उसके बाद किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर प्रो (डॉ) स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज, किन्नर अखाड़ा की झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी राजेश्वरी नंद गिरि (रोज मौसी), महामंडलेश्वर स्वामी गायत्री नंद गिरि, जगदंबानंद गिरि, चारुलतानंद गिरि सहित अन्य संत, महात्मा और काफी संख्या में शिष्य शामिल रहेंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. हाइलाइट्स किन्नर अखाड़ा की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हो रहा आयोजन – आज नगर भ्रमण कार्यक्रम – सोमवार को पूर्णाहुति, संत सम्मेलन, महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >