सारठ : नशा के खिलाफ निकाली गयी जागरुकता रैली

राज्यव्यापी मादक पदार्थों के प्रति जागरूक करने को लेकर स्कूलों में प्रभात फेरी

सारठ. तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओझाडीह के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा के विरुद्ध जागरुकता अभियान के तहत रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया. नशे का हो हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर-परिवार के नारे लगा रहे थे. मौके पर शिक्षक शिवशंकर झा, मनोज कुमार, मंटू मंडल समेत अन्य बच्चे मौजूद थे. वहीं, नशा मुक्ति एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए जागरुकता अभियान के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलवरना के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकलकर लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राय ने कहा कि नशा के चलते परिवार का दुर्दशा हो रहा है. तंबाकू, शराब, सिगरेट के सेवन से लोग कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं. विभागीय निर्देश के आलोक में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर बीमारी व इसके दुष्परिणाम को लेकर जागरूक किया. मौके पर सहायक अध्यापक विश्वनाथ पंडित, ललन प्रसाद साह,राजेश्वर प्रसाद सिंह, अनिता सहाय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh sinha

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >