अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पुलिस ने किया जब्त

पटवाबाद-नारायणपुर के निकट पुलिस ने की कार्रवाई

मधुपुर. गिरिडीह- मधुपुर एनएच 114ए पर शनिवार को पुलिस ने पटवाबाद-नारायणपुर के निकट से अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक व खलासी वाहन छोड़कर भाग निकला. बताया जाता है कि उक्त दोनों ट्रैक्टर पतरो नदी के सिंघो घाट से बालू का अवैध उठाव कर ले जा रहा था. पुलिस गश्ती दल ने दोनों बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना ले आया. पुलिस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्राचार कर अग्रेतर कार्रवाई करने की अनुशंसा किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >