बिजली तार की चपेट में आयी डीलर की बहू, मौत

डीलर की पुत्रवधु की बिजली करंट के चपेट में आने से मौत, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम कराने

चितरा. थाना क्षेत्र की लगवां पंचायत स्थित शहरपुरा गांव निवासी महिला डीलर सह झामुमो महिला मोर्चा नेत्री पार्वती सोरेन की पुत्रवधु 30 वर्षीय मालती हांसदा पति पवन मुर्मू की शनिवार सुबह बिजली तार के चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गयी. इस संबंध में बताया जाता है कि महिला अपने बाड़ी बरबट्टी तोड़ने के लिए गयी थी. बरबट्टी तोड़ने के दौरान बाड़ी के उपर से गुजरी बिजली तार के संपर्क में आ गयी. वहीं, दूसरी उनके पति पवन मुर्मू ने जब देखा कि उसकी पत्नी बिजली के तार के चपेट में आ गयी है तो वे दौड़कर कर पहुंचा और बचाने का प्रयास करने लगा, जिससे वह भी करंट के चपेट में आकर जख्मी हो गया. बाद में हो हल्ला करने पर आवाज सुनकर अन्य लोग पहुंचे और किसी तरह पवन को भी बिजली की तार से अलग किया, लेकिन उनकी पत्नी मालती की मौके पर ही मौत हो गई थी. बताया जाता है कि एक निजी क्लिनिक में भी उक्त महिला को ले जाया गया था, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरी ओर चितरा पुलिस को सूचना मिलने पर चितरा थाना के एसआई साहेब राम किस्कू दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फिर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मौके पर झामुमो पार्टी के कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >