Deoghar news : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान चौकस रही जसीडीह पुलिस

सीमावर्ती बिहार के जमुई व बांका जिला में मंगलवार को हुए विधानसभा चुनाव को लेकर देवघर जिले की पुलिस चौकस रही. पुलिस ने बॉर्डर एरिया को सील कर दिया था. वाहनों का आवागमन कम रहा.

प्रतिनिधि, जसीडीह . सीमावर्ती बिहार के जमुई व बांका जिला में मंगलवार को हुई विधानसभा चुनाव को लेकर देवघर जिला पुलिस चौकस रही. पुलिस ने बॉर्डर एरिया को सील कर दिया. इस दौरान पुलिस ने सुबह से लेकर देर शाम तक सीमावर्ती के खोरीपानन व दर्दमारा में वाहन जांच अभियान चलाया. इसका नेतृत्व इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने किया. पुलिस ने असामाजिक तत्वों की आवाजाही न हो सके इसके लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने बिहार की ओर जाने वाली सभी वाहनों को रोक कर जांच पड़ताल की. इसके साथ वाहनों की डिक्की में रखे सामान आदि की जांच पड़ताल कर रहे थे. जबकी छोटी वाहनों की जांच पड़ताल कर सीमावर्ती इलाका भेजा जा रहा था. चुनाव के समय खत्म होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू की गयी. चुनाव की अवधि तक जसीडीह सहित आसपास समीप स्थित शराब की दुकानें भी बंद रही. पुलिस ने हर संदिग्ध चेहरे पर निगरानी रख रही थी. इसके साथ ही बॉर्डर से सटे गांवों में पैदल मार्च कर निगरानी रखी गयी. ताकि कोई भी असामाजिक तत्व जंगल के माध्यम से बिहार में नही पहुंच सके. दोनों जिले में मतदान होने के कारण अन्य दिनों की तरह वाहनों का आवागमन नहीं हुआ और दिन भर सन्नाटा पसरा रहा. इस मौके पर एसआइ दिनेश कुमार राय, रामानुज मिश्रा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >