पुलिस टीम ने नशा मुक्ति का दिया संदेश, गांवों व स्कूलों तक चलाया जागरूकता अभियान

देवघर जिले में 15 व 16 जून को विभिन्न थाना क्षेत्रों में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. पुलिस टीमों ने विद्यालयों, ग्रामीण इलाकों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी.

वरीय संवाददाता, देवघर. राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थ जागरूकता अभियान 10 जून से 25 जून के तहत देवघर जिले में 15 व 16 जून को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. पुलिस टीमों ने विद्यालयों, ग्रामीण इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया. अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, ग्रामीणों और नागरिकों ने भाग लेकर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया.

अभियान के तहत 16 जून को सदर व मधुपुर अनुमंडल के अंतर्गत नगर थाना, मधुपुर थाना, बुढ़ई थाना, मारगोमुंडा थाना और महिला थाना मधुपुर की पुलिस टीमों ने स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये. विद्यार्थियों व ग्रामीणों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, व आर्थिक दुष्प्रभाव बताये गये. इधर 15 जून को भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के मीना बाजार में लोगों की ब्रेथ एनालाईजर के माध्यम से जांच की और नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने का संकल्प दिलाया. इसके अलावा खागा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक किया गया. इधर, मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत पाथरोल चौक में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

हाइलाइटर

॰10 जून से 25 जून तक चलाया जा रहा राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थ जागरूकता अभियान

॰विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

॰मीना बाजार चौक पर ब्रेथ एनालाइजर से की जांच

॰पाथरोल चौक सहित ग्रामीण इलाकों में नशा मुक्त जीवन का संकल्प दिलाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >