गंभीर मामलों की जांच में तकनीकी साक्ष्य का ले सहारा : इंस्पेक्टर

इंस्पेक्टर कृष्ण दत्त झा ने अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का दिया निर्देश

सारवां. पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर कृष्ण दत्त झा के नेतृत्व में सोमवार को देवीपुर और सारवां थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान थाना क्षेत्रों में हुए अपराध संबंधी मामलों की विस्तृत जानकारी ली गयी तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया गया. इंस्पेक्टर कृष्ण दत्त झा ने पूर्व के दागियों तथा साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुके अपराधियों का सत्यापन कराने, अवैध परिवहन व अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने तथा लंबित कांडों का तेजी से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया. इसके साथ ही रात्रि गश्ती बढ़ाने, थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का निर्धारित समय सीमा के भीतर उद्भेदन करने तथा आवश्यक मामलों में कॉल डंप निकालने को कहा गया. बैठक में वाहन जांच अभियान को अलग-अलग स्थानों पर चलाने, लंबित वारंटों का निष्पादन करने तथा वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश भी दिया गया. इसके अलावा थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, थाना पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने पर बल दिया गया. इंस्पेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य आपात घटनाओं में भी शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही अपराधियों की गतिविधियों पर सख्त नजर रखने और जमीन संबंधी मामलों का थाना दिवस के दौरान अंचल अधिकारी के समक्ष निष्पादन कराने को कहा गया. बैठक में थाना क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निबटारे पर विशेष जोर दिया गया. मौके पर सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार, देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, रीडर कुणाल किशोर मंडल, अशोक मिर्धा, सोनू कुमार राउत आदि मौजूद थे. — अपराध समीक्षा बैठक में इंस्पेक्टर कृष्ण दत्त झा ने दिया सख्त निर्देश इंस्पेक्टर कृष्ण दत्त झा ने अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का दिया निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >