सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय तिलकपुर के 29 छात्र रविवार को एक्सपोजर विजिट के लिए बस से कोलकाता रवाना हुए. विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य नारायण देव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार समेत विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अभिभावकों ने छात्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य नारायण देव ने बताया कि एक्सपोजर विजिट के लिए विद्यालय के 29 छात्रों को भेजा गया है, जिसमें 18 छात्राएं भी शामिल हैं. कक्षा छह से आठ तक के 29 छात्रों को भ्रमण के लिए भेजा गया है.
छात्रों के साथ विद्यालय के शिक्षक सरोज कुमार एवं शिक्षिका रचना सिन्हा भी गयी हैं. यह चार दिवसीय टूर है. छात्रों को शिक्षकों की निगरानी में भेजा गया है. वहीं, टूर पर रवाना हो रहे छात्र काफी उत्साहित नजर आये.
