करौं. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ सह सीओ ऋषिराज ने पेड़ लगाकर लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया. कहा कही पेड़ हमें छाया के साथ ऑक्सीजन देती है. सभी लोगों को अपने क्षेत्रों में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके. वहीं, करौं थाना परिसर में थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती समेत पुलिस बलों के जवानों द्वारा पौधरोपण किया गया. वहीं, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सचिवालयों में मुखिया व पंचायत सचिव के द्वारा पौधरोपण किया गया, जिसमें नागादेरी पंचायत के मोहनाटांड़ विद्यालय में मुखिया पिंकी देवी ने पौधरोपण किया. प्रखंड संसाधन केंद्र करौं में भी पौधरोपण किया गया. मौके पर मोती रवानी, इरशाद आलम, राहुल दास, राजदीप झा, अजय कुमार, पंकज स्वर्णकार मौजूद थे.
पर्यावरण संरक्षण के लिए लगायें पौधे: सीओ
विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधरोपण
