होली को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल, रंग व पिचकारी की सजी दुकानें

मधुपुर: रंगों का त्योहार होली को लेकर लोगों में हर्ष

मधुपुर. शहर समेत आसपास के इलाकों में चार मार्च को होली का त्योहार मनाया जायेगा. पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है. लोगों में पर्व को लेकर उमंग बढ़ गयी है. होली को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गयी है. शहर के गांधी चौक, हटिया रोड, भगत सिंह चौक समेत विभिन्न चौक चौराहों में रंग व पिचकारी की दुकान सज गयी है. लोग बाजार में कुर्ता- पायजामा व रंग की खरीदारी कर रहे हैं. वहीं, रंग बिरंगी व आकर्षक पिचकारी बच्चों का मन मोह रहा है. बाजार में मिसाइल पिचकारी, ड्रेगन पिचकारी, बैलून पिचकारी, पेंसिल पिचकारी, छोटा भीम व डोरेमोन का काफी डिमांड है. इसके अलावा विभिन्न प्रकार के मुखौटे व सजावटी सामग्रियों से भी दुकानें सजी पड़ी है. बाजार में हर्बल व आर्गेनिक गुलाल पर लोगों का रुझान है. वहीं रंगीन टोपी, भूत वाली टोपी व चश्मे की बिक्री भी जोरों पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >