आदिवासी समाज के लोगों ने जतरा बोंगा देवता की पूजा

भुरकुंडी गांव में अमन चैन, शांति व खुशहाली की कामना

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडी गांव के आदिवासी समाज के लोगों ने बुधवार को माघी पूर्णिमा पर जतरा बोंगा देवता की पूजा कर गांव में अमन चैन, शांत व खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजू चौड़े के अलावा पुजारी हेमंद मुर्मू, गुड़ैत दशरथ मुर्मू, प्राणिक हराधन मुर्मू, जोगमांझी कौशल चौड़े, ग्राम प्रधान राजू चौड़े, प्रेम मुर्मू, सधन मुर्मू, संदीप चौड़े, पुलिश्वर मरांडी सहित अन्य लोगों ने गांव के बाहर पंचायत भवन के पीछे जतरा बोंगा की विधिवत पूजा अर्चना की. राजू चौड़े ने बताया कि यह पूजा पूर्वजों से होते आ रहा है. माघी पूर्णिमा के अवसर पर पूजा हम लोग साल भर गांव में सुख-समृद्धि व शांति की कामना करते हैं. इससे हमारे जतरा बोंगा का कृपा गांव समाज में बना रहता है. पूजा को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों में हर्ष का माहौल देखा गया. ——————- भुरकुंडी गांव में अमन चैन, शांति व खुशहाली की कामना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >