सारठ बाजार. होली और ईद के पर्व को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी श्रीकृष्ण चंद्र सिंह मुंडा ने की. मौके पर सीओ ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है, आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायें. पुलिस निरीक्षक विभाष कुमार ने कहा कि होली खुशियों का पर्व है अफवाह से बचें. किसी प्रकार की सूचना मिले पुलिस को सूचना दें. कहा कि जो शख्स रंग गुलाल नहीं लगाना चाहता है उन्हें नहीं लगायें. वहीं, थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने कहा कि होली पर्व में शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेगी. विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. थाना प्रभारी ने आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. मौके पर उमाशंकर मंडल, इस्तियाक मिर्जा, कांग्रेस नेता सुभाष मंडल, प्रदीप सिन्हा, समाजसेवी संजय मंडल, पूर्व मुखिया जयकुमार सिंह, अनिल राव, अब्दुल मियां, समीउद्दीन मिर्जा, कलाम शेख, मजफ्फर शाह, विक्रम सिंह, भाजपा नेता जयराम पोद्दार, संतोष तिवारी, कंचन तिवारी, विजय यादव, रामदेव साह, शेखर सिंह, भीम पोद्दार आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : हुड़दंगी पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर : थाना प्रभारी होली पर्व संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
अश्लील गीत बजाने व कुव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
सारठ थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
