शांतिपूर्ण माहौल में मनायें सरस्वती पूजा : ऋषिराज

करौं थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

करौं. थाना परिसर में मंगलवार को सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न कराये जाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें मधुपुर सर्किल इंस्पेक्टर राउतु होनहागा, करौं अंचल अधिकारी ऋषिराज व थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती उपस्थित रहे. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर राउतु होनहागा ने कहा कि सभी पूजा समिति शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाये. पूजा के अवसर पर किसी को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ख्याल रखें. पूजा में डीजे का प्रयोग नहीं करें. सीओ ऋषिराज कहा कि पूजा में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं होगी. पूजा शांतिपूर्वक वातावरण में मनाने का काम करें. अगर कोई किसी प्रकार का अफवाह फैलाता है तो इस पर ध्यान नहीं दें और इसकी सूचना थाने एवं पदाधिकारियों को दें, ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके. मौके पर सहायक थाना प्रभारी रामबचन सिंह, समाजसेवी अजीत सिंह, पूर्व मुखिया दिलीप यादव, संजीव चौधरी, मनोज कुमार सिंह, निवास यादव, शरदेंदु सिंह, धनंजय चौधरी, विश्वनाथ रामानी, ऋषि सिंह, आशीष आचार्य, मनोज सोरेन, लखन चौधरी, चंद्रदेव दास, दीपक चौधरी मौजूद थे. हाइलार्ट्स : करौं थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >