चितरा के लोगों ने बापू को भूला दिया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं

चितरा. दो अक्तूबर को देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं. वहीं, चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर पर स्थापित गांधी प्रतिमा पर दो अक्तूबर को उनकी प्रतिमा पर किसी ने माल्यार्पण भी नहीं किया. बताया जाता है कि सुबह से ही प्रतिमा माला और पुष्पांजलि की आस देखती थी, लेकिन किसी भी कोलियरी अधिकारी या कर्मी ने सुध तक नहीं ली. जानकार बताते हैं कि कोलियरी के कार्मिक विभाग के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है, लेकिन इस बार गांधी जयंती पर बापू को किसी ने याद नहीं किया. इस संबंध में कोलियरी के खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी ने कहा कि माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया था, ऐसी कोई बात नहीं है.

कहते हैं पूर्व स्पीकर

इस संबंध में झारखंड के पूर्व स्पीकर सह संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के संयोजक शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि अगर बापू की प्रतिमा पर किसी ने माल्यार्पण नहीं किया है तो बहुत ही निंदनीय है और प्रबंधन की घोर लापरवाही है. प्रोटोकॉल के अनुसार माल्यार्पण किया जाना चाहिए था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >