पंचायतों में बंद पड़े जलमीनारों की होगी मरम्मत : बीडीओ

पेयजल आपूर्ति बहाल को लेकर सारवां प्रखंड सभागार में हुई बैठक

सारवां. प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में मुखिया और पंचायत सचिवों की बैठक हुई, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना था. इस दौरान उपस्थित पंचायत सचिवों, मुखियाओं और जेई को निर्देश दिया गया कि वे अपने पंचायतों का सर्वे कर बंद पड़े उन जलमीनारों की पहचान करें जो मरम्मत योग्य हैं. ऐसे जलमीनारों की शीघ्र मरम्मत कर ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. बीडीओ ने जेई को संबंधित पंचायतों द्वारा दी गयी सूची के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जलमीनारों की मरम्मत कराने और उन्हें जल्द से जल्द चालू कराने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और सभी विभागीय कर्मी समन्वय बनाकर कार्य को शीघ्र पूरा करें. बैठक में यह भी कहा गया कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जायेगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. मौके पर बीएओ विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, मुखिया दिवाकर पासवान, सुलेखा देवी के साथ पंचायत सेवक शालिनी कुमारी, दिलीप यादव, वीरेंद्र यादव, विक्रम कुमार, मनोज यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >