Deoghar news : डॉक्टर मिला न दवा और उपकरण, 55 लाख से बना पंचकर्म भवन पड़ा है बेकार

जिला आयुष विभाग की ओर से पुराना सदर अस्पताल के पीछे 55 लाख की लागत से पंचकर्म प्रशिक्षण सह सेवा केंद्र भवन का निर्माण कराया गया, जो बेकार पड़ा है.

संवाददाता, देवघर . पुराना सदर अस्पताल के पीछे जिला आयुष विभाग की ओर से 55 लाख की लागत से पंचकर्म प्रशिक्षण सह सेवा केंद्र भवन का निर्माण कराया गया है, जिसकी अबतक शुरुआत नहीं की जा सकी है. ऐसे में आज भी जिले के लोगों का इलाज पंचकर्म विधि से नहीं हो पा रहा है. आयुष अस्पताल के बगल में बने इस पंचकर्म केंद्र में न चिकित्सक है न स्वास्थ्य कर्मी और न ही दवा व उपकरण है.

ऐसे में भवन निर्माण के बाद संवेदक की और से हेंडओवर के बाद आज भी ताला जड़ा हुआ है. इसके अलावा भवन में पानी की समस्या भी है, संवेदक की ओर से परिसर में बोरिंग करायी गयी है, लेकिन सफल नहीं हो सका. इसके बाद पाइप लाइन से पानी को जोड़ दिया गया है. पंचकर्म भवन के निर्माण कार्य के बाद भी अब तक इसे चालू नहीं किया जा सका हैं.

कहते है पदाधिकारी

हेंडऑवर की प्रक्रिया हाेने के बाद पंचकर्म को चालू किये जाने का प्रयास किया गया, इसे लेकर विभाग से पंचकर्म के लिए ट्रेंड आयुष चिकित्सक, ट्रेन स्वास्थ्य कर्मी, व आवश्यक दवा व उपकरण की मांग की गयी है. ताकि पंचकर्म को चालू किया जा सके. इसे लेकर विभाग की ओर आश्वासन मिला है. बहाली की प्रकिया जल्द होनी है. इसके बाद चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध कराया जायेगा.

डॉ जगदीश सिंह, जिला आयुष पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >