चितरा डीएवी स्कूल बस का परिचालन पालोजोरी तक करने की उठायी मांग

चितरा ईसीएल प्रबंधन पर पालोजोरी के साथ भेदभाव का आरोप लगाया

प्रतिनिधि, पालोजोरी; प्रखंड के कृष्णा पैलेस में मंगलवार को मुखिया संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नौशाद हक ने की. बैठक में मुखिया संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष कुमार राजीव रंजन सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. मुखिया संघ ने चितरा डीएवी स्कूल बस सेवा को लेकर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि स्कूल बस सारठ तक नियमित रूप से जाती है, लेकिन पालोजोरी तक इसका परिचालन नहीं किया जाता, जिसके कारण यहां के बच्चों को डीएवी स्कूल में पढ़ाई का अवसर नहीं मिल पाता. संघ ने चितरा ईसीएल प्रबंधन पर पालोजोरी के साथ भेदभाव का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि जल्द बस सेवा शुरू नहीं की गयी तो आंदोलन किया जायेगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी. इस अवसर पर मुखिया संघ के सदस्य, समर्थक और आम लोग श्रीमति अनारकली प्लस टू स्कूल मैदान में एकत्रित होंगे और वहां से पदयात्रा निकालकर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल तक जाएंगे, जहां माल्यार्पण किया जायेगा. सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. वहीं, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की नियुक्ति और सभी मरीजों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई गयी. मुखिया संघ ने बताया कि पिछले नौ माह से पालोजोरी में बीडीओ और सीओ का पद रिक्त है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने 14 अप्रैल तक इन पदों पर नियुक्ति नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी. इसके अलावा, चितरा ईसीएल प्रबंधन से हर तीन माह में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान की पहल करने की मांग की गयी. पालोजोरी-बराटांड़ सड़क निर्माण के दौरान पेयजल पाइप फटने से बाधित जलापूर्ति पर भी नाराजगी जतायी और शीघ्र मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की गयी. मौके पर मुखिया अंशुक साधु, लाल कशोर सोरेन, मिरूदी मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी, मकबुल अंसारी, देवेंद्र मुर्मू, गुपीन रजवार मौजूद थे. हाइलार्ट्स : पालोजोरी मुखिया संघ ने बैठक कर 10 प्रस्तावों पर लिया निर्णय

चितरा डीएवी स्कूल में पालोजोरी के बच्चों का हो नामांकन डीएवी का स्कूल बस पालोजोरी तक आये नहीं होगा आंदोलन

आंबेडकर जयंती पर मुखिया संघ निकालेगी पद यात्रा

पालोजोरी में बीडीओ व सीओ की पदस्थापना 14 अप्रैल तक हो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >