मां तारा दरबार में उमड़ी भक्तों की आस्था, वार्षिक पूजा में गूंजे जयकारे और भक्ति गीत

चितरा: मां तारा मंदिर में वार्षिक पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न, भक्तिमय रहा वातावरण

चितरा. चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र स्थित मां तारा मंदिर में मंगलवार को वार्षिक पूजा पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां तारा की विधिवत पूजा-अर्चना करायी गयी. श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां के दरबार में प्रार्थना और सुख-समृद्धि व मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की. इस अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बकरे की बलि भी अर्पित की. पूजा के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीत, जयकारों और ढाक-नगाड़ों की गूंज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. पूजा से एक दिन पूर्व सोमवार की रात्रि में मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने भक्ति गीतों और मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी. इस कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को देर रात तक भाव-विभोर बनाये रखा. वहीं, भवानीपुर गांव स्थित मरचंडी काली मंदिर में भी मंगलवार को पारंपरिक गंवाली पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई. वहीं, श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >