फ्लैग मार्च के जरिये पुलिस ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश

बकरीद को लेकर पालोजोरी पुलिस की सख्त निगरानी

पालोजोरी. पालोजोरी थाना क्षेत्र में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. बकरीद की पूर्व संध्या बुधवार को पालोजोरी पुलिस इंस्पेक्टर शुकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर के साथ थाना प्रभारी संजय कुमार, पालोजोरी थाना में तैनात एसआई, एएसआई तथा बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे. फ्लैग मार्च पालोजोरी थाना से शुरू होकर पालोजोरी-दुमका रोड स्थित पेट्रोल पंप, बाजार क्षेत्र होते हुए ठेंगाडीह सहित विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि बकरीद को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है. बताया गया कि थाना क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद का त्योहार मनाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >