Deoghar news: पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर चोरों ने 12 पीस बैटरी व वाई-फाई डिवाइस की चोरी

जांच में जुटी पालोजोरी पुलिस

पालोजोरी. थाना क्षेत्र की भुरकुंडी पंचायत सचिवालय में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 12 बैटरी, तीन पीस बड़ा सोलर प्लेट वाई-फाई डिवाइस सहित अन्य सामान की चोरी कर ली है. घटना 27 नवंबर की रात की बतायी जाती है. इस संबंध में भुरकुंडी मुखिया सुनिता मुर्मू ने पालोजोरी थाना में आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि ने मामले की जानकारी बीडीओ अमीर हमजा व थाना प्रभारी घनश्याम गंझू को दी. सूचना पाकर बीडीओ व पुलिस पदाधिकारी पंचायत सचिवालय पहुंचकर घटना की तहकीकात शुरू की. पंचायत सचिवालय में बीएसएनएल की ओर से लगा वाई-फाई डिवाइस बाॅक्स को तोड़कर उसके अंदर रखा सामान के साथ बैटरी पैक में रखा 12 पीस बैटरी, पंचायत सचिवालय में रखा तीन पीस बड़ा सोलर प्लेट को चोर अपने साथ ले गये. हालांकि चोरों ने अन्य कमरों में लगे ताले को नहीं काटा है. इस संबंध में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी. —————————- मुखिया ने पालोजोरी थाना में दिया चोरी का आवेदन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >