मनरेगा में काम काम मांगों अभियान के तहत बना जॉब कार्ड

मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र की सुग्गा पहाड़ी पंचायत में आयोजन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र की सुग्गा पहाड़ी पंचायत के विभिन्न गांवों में सोमवार को मनरेगा में काम मांगों अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन व स्वयं सेवी संस्था प्रेरणा भारती के संभवा परियोजना के तहत ग्रामीणों को मनरेगा के संबंध में विस्तार जानकारी दी गयी. बैठक में नये जॉब कार्ड के साथ मनरेगा में काम मांगने के लिए फॉर्म भरवाया गया. कार्यक्रम समन्वयक अरुण कुमार निर्झर ने बताया कि 9 से 31 दिसंबर तक सुग्गा पहाड़ी के सभी नौ गांव में यह अभियान चलाया जा रहा है. ग्रामीणों के लिए नयी जॉब कार्ड बनवाये जायेंगे. मौके पर सहिया सुधा किस्कू, देबू मरांडी, कॉर्नेलियस मुर्मू, अनुपमा मरांडी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >