करौं: स्कूली छात्र-छात्राओं को कराया गया योगाभ्यास

करौं के बसकुपी स्थित उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय में योग विभाग के निर्देश पर आयोजन

करौं. प्रखंड के बसकुपी स्थित उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय में योग विभाग के निर्देशानुसार योगाभ्यास कक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें वर्ग नवम से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम तीन दिनों तक होगा. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को घर में भी रहकर योगाभ्यास करने को कहा गया. बताया गया कि योग से छात्र-छात्रा स्वास्थ्य व तंदुरुस्त रह सकते हैं. मौके पर कुमार प्रणव स्वरूप, चंद्रनाथ निषाद, सुशील कुमार, पंचानन मंडल, पिंटू कुमार द्वारा बारी-बारी से बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग आसन सिखाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >