सेविकाओं को पोषण ट्रैकर व पीएमवीवाई का मिला प्रशिक्षण

करौं ब्लॉक के बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में आयोजन

करौं. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में पोषण ट्रैकर एप के प्रभावी उपयोग व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सफल क्रियान्वयन पर जानकारी दी गयी. प्रशिक्षकों ने बताया कि पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों का आधार वेरिफिकेशन, वजन व लंबाई की एंट्री समय पर करना अनिवार्य है. ताकि बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की सटीक निगरानी की जा सके. तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक जानकारी दी गयी. वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत नए आवेदनों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया व आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गयी. सेविकाओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में पात्र गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को चिह्नित करें, ताकि उन्हें योजना का सीधा लाभ मिल सके. कोई भी पात्र महिला इससे वंचित न रहे. प्रशिक्षकों ने कहा कि डिजिटल युग में सभी कार्यों का ऑनलाइन होना आवश्यक है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है. मौके पर रूबी कुमारी, चिंता महथा, कृष्ण, अनीता मुर्मू, लाजवंती देवी, अरुणा देवी समेत प्रखंड के विभिन्न केंद्रों की दर्जनों सेविका मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >