लाभुकों के बीच चूजा का किया गया वितरण

सारवां प्रखंड मुख्यालय के पशुपालन विभाग में आयोजन

सारवां. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत प्रखंड प्रांगण में पशुपालन विभाग के चिकित्सक डॉ सुनील टोप्पो की देखरेख में चूजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर क्षेत्र की डहुआ, डकाय, दोंदिया पंचायत से चयनित कर लाभुकों के बीच डाॅ एस टोप्पो, समाजसेवी उमाकांत मंडल, सुनील टुडू की ओर से 2000 मुर्गी चूजा के साथ दाना, दवा आदि का वितरण किया गया. वहीं, डाॅ सुनील टोप्पो ने चूजा पालन को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के साथ दवा एवं रखरखाव के संबंध में लाभुकों को जानकारी दी. मौके पर संजय दत्त, तिरफ मांझी, चतुरानंद यादव समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >