विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अर्पित किये श्रद्धासुमन

मधुपुर के भेड़वा स्थित राहुल अध्ययन केंद्र में आयोजन

मधुपुर. शहर के भेड़वा नवाडीह स्थित स्थानीय राहुल अध्ययन केंद्र में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय व प्रथम कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल करियप्पा को जयंती पर याद किया गया. दोनों विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर धनंजय प्रसाद ने कहा कि लाला लाजपत राय स्वतंत्रता सेनानी व लेखक थे. वे पंजाब केसरी के नाम से शुमार होते थे. वे राष्ट्रीय कांग्रेस के गर्म दल के अगुआ व लाल-बाल-पाल में से एक थे. उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक व लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना किये. 1928 को साइमन कमीशन के आगमन पर विरोध-प्रदर्शन करने के दरम्यान अंग्रेजी हुकूमत की पुलिस के द्वारा की लाठी चार्ज से लाला लाजपत राय गंभीर रूप से चोटिल हुए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल करियप्पा थे. उन्होंने 15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना का कमान संभाला था. इस दिन को भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है. ऐसे विभूतियों को जयंती पर याद करना लाजिमी है. अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. हाइलार्ट्स : जयंती पर याद किये गये लाला लाजपत राय व फील्ड मार्शल करियप्पा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >