भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चलाया जनसंपर्क

भाजपा ही मधुपुर को विकास कर सकती है

मधुपुर. भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के पक्ष में गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद स्वर्गीय जगदंबी प्रसाद यादव के पुत्र सह भारत हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य वीरेंद्र प्रसाद यादव ने रविवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने शहर के कुंडु बंगला, शेखपुरा, पंचमंदिर रोड, बडबाद, पथलचपटी, डंगालपाड़ा, कालीपुर टाउन आदि जगहों पर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाये. कहा कि भाजपा ही मधुपुर को विकास कर सकती है. मौके पर किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष मदन यादव, विवेक पांडेय, रंजीत झा, गौतम राय समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >