बिजली चोरी के आरोप में 10 पर प्राथमिकी दर्ज

विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर विद्युत अवर प्रमंडल मधुपुर के सहायक अभियंता ने चलाया छापेमारी अभियान

मधुपुर. विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर विद्युत अवर प्रमंडल मधुपुर के सहायक अभियंता दीपक कुमार के नेतृत्व में भीखनाडीह व भीखनाडीह राउतटोला में औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान 10 लोगों को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपभोग करते पाया गया. सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार ने इस संबंध में बुढ़ैई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बिना विद्युत संयोजन के अवैध रूप से बिना बिजली मीटर के एलटी लाइन में टोक फंसाकर विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने, बिजली लाइन काटे जाने पर अवैध रूप स��� कनेक्शन कर विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने वालों पर विभाग की ओर से एक लाख 61 हजार 400 रुपये का जुर्माना किया गया है. वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >