श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर लायंस क्लब ने किया पौधरोपण

राष्ट्रवाद के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर लायंस क्लब मधुपुर यूनिटी ने नगर पुस्तकालय परिसर में पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मधुपुर. राष्ट्रवाद के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर लायंस क्लब मधुपुर यूनिटी ने नगर पुस्तकालय परिसर में पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अंचलाधिकारी यामुन रविदास, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय पांडे व इंस्पेक्टर इंचार्ज ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. लायंस क्लब यूनिटी के जोनल मेंबर लायन शौकत नाज, अध्यक्ष अर्फि नाज, शीलू समद, राम झा, संजय शर्मा, गुफरान जाफरी, उत्तम मोहनका, रोहित लच्छीरामका, संजय टेकरीवाल समेत कई गणमान्य सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए. मौके पर अंचलाधिकारी ने कहा कि वातावरण बचाना सिर्फ सरकार या संगठन का काम नहीं हम सबकी साझी जिम्मेदारी है. लायंस क्लब यूनिटी ने जो पहल की है वह निश्चित ही समाज के लिए मिसाल है. कार्यपालक दंडाधिकारी विनय पांडे ने कहा कि हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए. तभी हम आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दें पायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >