OMG Book of Record: मिलिए, देवघर के कैलकुलेटर एंड गूगल ब्वॉय से, 8 साल की उम्र में बना डाले 8 रिकॉर्ड

OMG Book of Record|बाबानगरी देवघर के कैलकुलेटर ब्वॉय की उपलब्धियों के बारे में सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. महज 8 साल की उम्र से इस बच्चे ने अपने नाम 8 विश्व रिकॉर्ड कर लिए हैं.

OMG Book of Record|बाबानगरी देवघर के कैलकुलेटर ब्वॉय की उपलब्धियों के बारे में सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. महज 8 साल की उम्र से इस बच्चे ने अपने नाम 8 विश्व रिकॉर्ड कर लिए हैं. उसने दो नए विश्व रिकॉर्ड बनाकर एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है.

अंश राज ने बनाए दो नए कीर्तिमान

देवघर के कृष्णापुरी के रहने वाले कैलकुलेटर ब्वॉय व गूगल ब्वॉय के नाम से मशहूर अंश राज ने दो नये विश्व रिकॉर्ड बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. वह सफलता का परचम ना सिर्फ देश, बल्कि विदेश में भी लहरा रहा है. छोटी-सी उम्र में ही अंश ने गणित के जटिल प्रश्नों को हल करते हुए अभी तक आठ विश्व रिकॉर्ड बनाकर कीर्तिमान बनाया है.

सही जवाब से अंश ने सबको चौंकाया

अंश राज ने ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है. उसने 1901 से लेकर 2099 तक के 200 सालों के बीच के पूछे गये कहीं से भी 36 तिथियों का दिन खेलते-खेलते महज पांच मिनट पांच सेकेंड में बिना किसी गलती के उसकी गणना की. उसने बिना कोई गलती किये सही जवाब देकर वहां मौजूद सभी लोगों और जजों को चौंका दिया.

Also Read : Jharkhand News: स्कूल का मुंह तक नहीं देखा, लेकिन कैलकुलेटर से भी तेज हैं अंश राज, सूर्य से है बेहद प्यार

25 जनवरी को ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अंश का कारनामा

उससे 16 जनवरी 1901 के दिन से लेकर एक सितंबर 2098 तक के दिन के बारे में पूछा गया. ऐसे 36 कठिन सवालों (तिथि ) का जवाब अंश ने बड़ी ही सहजता और सरलता से लिखकर दिया. इस अद्भुत रिकॉर्ड को 25 जनवरी 2024 को ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया.

वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में भी दर्ज है अंश का नाम

अंश ने वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है. इसमें 80 संख्याओं का घन केवल छह मिनट और आठ सेकेंड में हल करके सभी को चौंका दिया. किसी भी संख्या का घन लिखने जैसे 88 का घन 681472 लगभग छह या सात संख्याओं का होता है. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अंश ने महज सात वर्ष चार महीने की उम्र में ही बना लिया था. उसके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है.

Also Read : Google Boy: 14 महीने के बच्चे ने 3 मिनट में पहचाने 26 देशों के फ्लैग, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कुछ नया करने के लिए जीतोड़ मेहनत करता है अंश राज

अंश के माता-पिता रितु कुमारी और आलोक कुमार बताते हैं कि अंश कुछ नया करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करता है. वह काफी खेलता भी है. कई चीजों को कोडिंग के माध्यम से अपनी कॉपी पर लिखता रहता है, पर अपना मुख्य फोकस कैलकुलेशन पर ही रखता है. वैसे अन्य कई विषय भी उसे काफी प्रिय हैं और उसमें भी वह पारंगत हैं. अपनी सहायता के लिए वह मुख्य रूप से सूरज, पेड़-पौधा सहित कैलकुलेटर की मदद लेता है.

दिन भर कैलकुलेटर से खेलता है कैलकुलेटर एंड गूगल ब्वॉय

खेलने के दौरान वह दिन भर कैलकुलेटर से ही खेलते-खेलते कुछ न कुछ गुणा-भाग करता रहता है. वह इसे किसी को देखने भी नहीं देता. यहां तक कि रात में सोने के समय भी कैलकुलेटर को अपने सिरहाने के पास ही रखता है. मौका मिलते ही कभी भी कैलकुलेशन करने बैठ जाता है.

अंश राज की उपलब्धियां

  • इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड
  • एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड
  • इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड
  • वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स
  • गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  • हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  • वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड्स
  • ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड

दुनिया मान रही अंश की प्रतिभा का लोहा

गणित में उसकी प्रतिभा का लोहा दुनिया भी मान रही है. अपनी प्रतिभा के दम पर ही इतनी कम उम्र में ही अंश कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी पा चुका है. उसकी इस विलक्षण प्रतिभा को देखकर सभी लोग आश्चर्यचकित हैं. साथ ही आशान्वित भी हैं कि अगर इसे सही दिशा मिले, तो निश्चित रूप से यह बच्चा काफी आगे जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >