70 टीबी मरीजों के बीच बंटा पोषाहार, नियमित दवा के साथ पौष्टिक खान-पान पर जोर

पालोजोरी सीएचसी में 70 टीबी मरीजों के बीच ईसीएल चितरा के सहयोग से पोषण पैकेट बांटे गए. अधिकारियों ने मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें.

पालोजोरी : बुधवार को सीएचसी सभागार में 70 टीबी मरीजों के बीच पोषाहार पैकेट का वितरण किया गया. ईसीएल चितरा के सौजन्य से तीसरी बार 70 मरीजों के लिए पौष्टिक खुराक युक्त फूड बास्केट सीएचसी को प्राप्त हुआ था. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संचयन व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लियाकत अंसारी ने सीएचसी सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में पोषाहार का वितरण किया.

टीबी मरीजों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर

मौके पर अधिकारियों ने कहा कि टीबी रोगियों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने और उनके पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से इस पोषण सामग्री का वितरण किया गया. साथ ही मरीजों को नियमित दवा का सेवन करने के साथ-साथ खान-पान और सही पोषण पर ध्यान देने की सलाह दी.

नियमित दवा और अच्छा खान-पान जरूरी

अधिकारियों ने कहा कि नियमित दवा का सेवन व अच्छा खान-पान से टीबी के मरीज ठीक हो सकते हैं. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नित्यानंद चौधरी, डीपीसी छत्तीस्वर दास, डीपीपीएमसी नीरज कुमार राव, बीपीएम प्रमोद कुमार, बीएएम अमित कुमार, एसटीएस गरीश कुमार यादव, बीडीएम आशुतोष कुमार, एमपीडब्लू रोहित कुमार, एसटीएलएस प्रगति कुमारी, एलटी पवन कुमार सिन्हा, एमटीएस गौतम कुमार के अलावा सीएचओ व कर्मी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >