क्या हर रास्ते की मंजिल कोटा ही है? देवघर में शिक्षाविद् दीपक कुमार के उपन्यास और 11 गीतों का विमोचन.

देवघर में शिक्षाविद् दीपक कुमार के पहले उपन्यास 'नॉट ऑल ड्रीम्स गो टू कोटा' का विमोचन हुआ, जो शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के सपनों पर प्रकाश डालता है. साथ ही, कोरोना काल की कविताओं से सजे 11 गीतों का संगीत संग्रह भी पेश किया गया.

नॉट ऑल ड्रीम्स गो टू कोटा: देवघर में गूंजे कोरोना काल के सुर, 11 गीतों और उपन्यास का हुआ विमोचन.

देवघर : शहर के वायरे मॉल में शनिवार को शिक्षाविद् व लेखक दीपक कुमार के पहले उपन्यास 'नॉट ऑल ड्रीम्स गो टू कोटा' तथा उनके कविता संग्रह 'खुश्क शीलान' पर आधारित 11 गीतों के संगीत संग्रह का विमोचन हुआ.

कई शिक्षाविदों ने किया उद्घाटन

इसका उद्घाटन डिप्टी मेयर टिप चटर्जी व ट्रेजरी ऑफिसर राकेश कुमार सहित शिक्षाविद सोमेश दत्त मिश्रा, भारतेंदु दुबे, उमाकांत सिंह, प्रेम कुमार, अभिषेक आनंद, वैभव शंकर, सुबोध झा, रामसेवक सिंह गुंजन, सेवानिवृत्त प्रो रामानंद सिंह, प्रो अंजनी शर्मा व डायट के मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के सपनों पर केंद्रित उपन्यास

यह उपन्यास भारतीय शिक्षा व्यवस्था, युवाओं की महत्वाकांक्षाओं, सफलता के तय पैमानों और निजी स्वतंत्रता जैसे गंभीर मुद्दों को सशक्त रूप से रेखांकित करता है. पुस्तक का मूल संदेश है कि हर सपने की राह एक जैसी नहीं हो सकती.

कोरोना काल की कविताओं को मिले सुर

वहीं, कोरोना काल के दौरान रची गई कविताओं को सुरों में पिरोकर 11 गीतों का संगीत संग्रह पेश किया गया. कार्यक्रम के दौरान 11 मिनट का पॉडकास्ट वीडियो भी दिखाया गया.

अतिथियों को भेंट की हस्ताक्षरित प्रतियां

संवाद सत्र के बाद लेखक ने अतिथियों को हस्ताक्षरित प्रतियां भेंट कीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 22 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में जुड़ा हुआ हूं. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >