देवीपुर: जेपीएससी में सफल हुई निशा को सीओ ने किया सम्मानित

झारखंड लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुई गिद्धैया गांव निवासी निशा कुमारी को सीओ खेपलाल राम, थाना प्रभारी संदीप कृष्ण की ओर से रविवार को सम्मानित

देवीपुर. झारखंड लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुई गिद्धैया गांव निवासी निशा कुमारी को सीओ खेपलाल राम, थाना प्रभारी संदीप कृष्ण की ओर से रविवार को सम्मानित किया गया. साथ ही उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. सीओ ने कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है. आने वाले समय में राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. वहीं, थाना प्रभारी संदीप कृष्ण ने न केवल बधाई दी बल्कि उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण की भी सराहना की. कहा कि निशा की सफलता झारखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा है. वहीं, समाजसेवी मुकेश प्रसाद यादव एवं पूर्व मुखिया बबलू पासवान ने कहा कि सही दिशा में प्रयास करने से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. इस अवसर पर सफल अभ्यर्थी निशा ने भी अपना साझा अनुभव किया. साथ ही अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजन को दिया. मौके प्रमुख प्रतिनिधि नीलम यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया बबलू पासवान, नरेश प्रसाद यादव, देवेंद्र प्रसाद यादव, शिवशंकर यादव, राजेंद्र यादव, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >