नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों को मिला सम्मान

विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया.

मधुपुर. विधानसभा क्षेत्र के करौं, मारगोमुंडा, बुढ़ैई, हुसैनाबाद, मधुपुर ग्रामीण, मधुपुर नगर व सिमरा मंडल के नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों को भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने करौं मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव, मधुपुर ग्रामीण महेंद्र भोक्ता, मधुपुर नगर रवि रवानी, बुढ़ैई मनोहर चौधरी, सिमरा विष्णु राउत व हुसैनाबाद मंडल के अमोद कुमार सिंह के आवास पहुंच कर बधाई दी व अंग वस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वारा दिये गये दायित्व को ईमानदारी पूर्वक निभाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के जीत सुनिश्चित करने में अपना अहम योगदान निभायें. कहा कि कार्यकर्ता संगठन के स्तंभ होते हैं. इनके सम्मान एवं उत्साहवर्धन से संगठन को शक्ति मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >