हाईवा ने बिजली पोल को धक्का मारा, बाल-बाल बचे ग्रामीण

सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास

सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास भंडारो पांडेय टोला में बीती रात को हाईवा ने बिजली पोल में धक्का मार दिया. घटनास्थल के बगल में शादी समारोह हो रहा था. जिसमें दर्जनों ग्रामीण बाल-बाल बच गये. ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय हाईवा ने पोल में धक्का मारा. बिजली के तार से चिंगारी निकलने लगी. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे. पोल के टूट जाने से मुहल्लेवासियों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी. सूचना प्राप्त होते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >